5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्राइम

vidio story-ओवरलोड डंपर की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत

रीवा. ओवरलोड डंपर की जोरदार टक्कर से वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा जवा थाना क्षेत्र के रेलिंग विहीन सितलहा पुल पर बुधवार को दोपहर में हुआ। जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेज दिया है। इस घटना से क्षेत्रीय लोगों में प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश रहा।

Google source verification

रीवा जिले के सितलहा निवासी गुलाब कली गुप्ता पति कामता प्रसाद गुप्ता (75) जवा बाजार आई थी, जो अपने बेटे से मिलकर सितलहा वापस जा रही थी। उसी दौरान सामने से रेत से ओवरलोड डंपर क्रमांक एमपी 17 एचएच 3590 आ गया और महिला को कुचलते हुए आगे निकल गया। महिला कुछ समझ पाती की अचानक यह हादसा हो गया। रेलिंग नहीं होने से महिला पुल का किनारा छोडकऱ चल रही थी।

हादसे की जानकारी मिलते ही जवा थाना प्रभारी गीतांजली सिंह मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच के बाद शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजवा दिया है। वहीं डंपर को जब्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक तो डंपर ओवरलोड था, दूसरे जर्जर पुल पर तेज गति से चल रहा था जिससे यह हादसा हुआ।