5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा

करवा चौथ: जीवनसाथी की दीर्घायु की कामना, महिलाओं ने व्रत रखकर किया पूजन

पति की दीर्घायु व अखण्ड सौभाग्य-समृद्धि का पर्व करवा चौथ बुधवार को महिलाओं ने उत्साह के साथ मनाया। देर शाम जिला मुख्यालय पर सज-धजकर सुहागिन महिलाओं ने चांद का दीदार किया

Google source verification

वन साथी के लिए समर्पण, प्रेम और त्याग के भाव को मजबूत करने वाला सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ जिलेभर में बुधवार को मनाया गया। महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, वैवाहिक जीवन और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखा। दिनभर निराहार और निर्जल रहकर रात को चांद देखकर पूजा के बाद व्रत खोला।

मान्यता है कि चांद को अघ्र्य देने से पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इससे पूर्व दिन में गणेशजी व चौथ माता का पूजन किया गया। वहीं करवा चौथ पर बाजारों में भी भीड़ रही। दुकानों पर महिलाएं खरीदारी करती देखी गई। करवे खरीदने के लिए दुकानों व ठेलों पर भीड़ लगी रही। वहीं नवयुगल दम्पती ने उपहार भी खरीदे। घरों में पकवान बनाए गए।