सिकराय. कस्बे के पुलिस थाने के समीप बीएसएनएल कार्यालय से बैटरी व तांबा केबल चोरी होने से 12 घंटे तक संचार सेवाएं ठप रही। चोरी की सूचना पर पुलिस ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। दौसा मंड़ल अभियंता रामराज ने बताया अज्ञात जने कार्यालय के साथ दरवाजों के ताले तोड़कर कमरे में लगी बैटरी व तांबा केबल को खोलकर ले गए।चोरी की घटना को लेकर पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी है। चोरी की घटना के बाद से ही बीएसएनएल की सेवाएं ठप होने से सरकारी कार्यालयों व निजी संस्थानों में परेशानियों का सामना करना पड़ा।