6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवरिया
तेल से भरा टेंकर चला रहे ड्राइवर के साथ हुआ कुछ ऐसा कि मच गई अफरातफरी, दौड़े अफसर
Play video

तेल से भरा टेंकर चला रहे ड्राइवर के साथ हुआ कुछ ऐसा कि मच गई अफरातफरी, दौड़े अफसर

देवरिया के बैतालपुर तेल डिपो से गोरखपुर आ रहा था टैंकर
Google source verification

बैतालपुर डिपो से तेल लेकर आ रहा टैंकर सोमवार को अनियंत्रित होकर पलट गया। अनियंत्रित टैंकर पलटने के पहले सड़क किनारे गुमटी को भी रौंदता हुआ निकल गया जिस वजह से छह लोग घायल हो गए। इस हादसे की वजह से काफी देर तक गोरखपुर-देवरिया मार्ग जाम रहा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह चालक को अचानक मिर्गी आना बताया जा रहा।

देवरिया के बैतालपुर तेल डिपो से सोमवार को एक टेंकर तेल लेकर आ रहा था। गोरखपुर आते समय अचानक से ड्राइवर को अचानक से मिर्गी का दौरा पड़ गया। दौरा आते ही ड्राइवर ने ब्रेक पर पांव दबाकर गाड़ी रोकनी चाही लेकिन उसका पैर ब्रेक की बजाय एक्सलरेटर पर पड़ गया। देखते ही देखते टैंकर और तेज गति से दौड़ने लगा। अनियंत्रित होकर टैंकर एक पिकप से टकरा गया। उसे ठोकर मारते हुए एक गुमटी में जा घुसा। इसके बाद एक पेड़ से टकराया और थोड़ी दूर पर पलट गया। इस हादसे में पिकच ड्राइवर पवन विश्वकर्मा, अब्दुल हफीद, नंदलाल मद्धेशिया, राजेश यादव सहित छह लोग भी घायल हो गए।
आनन फानन में इन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, टेंकर पलटने से दोनों ओर से गाड़ियों का आना जाना बंद हो गया। गोरखपुर-देवरिया मार्ग जाम हो गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद रास्ता खाली कराया गया। अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। टैंकर का तेल दूसरी गाड़ी में भरवाया जा रहा था।

बड़ी खबरें

View All

देवरिया

उत्तर प्रदेश