CG Video: धमतरी टोल प्लाजा पर सियासी घमासान तेज है। शनिवार को एनएसयूआई ने धमतरी की गाड़ियों को टोल फ्री किए जाने की मांग को लेकर हल्ला बोला है। आपको बता दें कि शनिवार को यह प्रदर्शन कुरूद क्षेत्र में स्थित टोल नाके में हुआ जहां NSUI प्रदेश अध्यक्ष समेत धमतरी विधायक के साथ जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पहुंचे हुए थे और अपनी मांगों को दोहराते हुए जमकर प्रदर्शन किया है। इस दौरान NSUI के वर्कर्स ने टोल प्लाजा के कर्मचारियों पर स्थानीय लोगों से बदसलूकी करने का आरोप लगाया है।