5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मनोरंजन

ढोल की बीट पर डांस करती दिखीं शनाया कपूर, पापा संजय कपूर के साथ लगाए ठुमके

Shanaya Kapoor Dance Video : बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर अपने हॉट लुक्स से तो कईयों को दीवाना बना चुकी हैं। अब वह अपने डांस मूव्स से भी फैंस को अपना दीवाना बना रही हैं। संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक दिलचस्प वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में शनाया कपूर ढोल की बीट पर डांस करती हुई दिख रही हैं। हालांकि शनाया के साथ ही उनके पापा संजय कपूर भी डांस करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि शनाया कपूर का ये वीडियो ऋषि सुजान और वेदिका करनानी के सगाई समारोह का है, जहां शनाया अपने भाई जहान कपूर, पापा संजय और मां महीप के साथ भाग लेने पहुंची थीं। इस दौरान वो बेज कलर की साड़ी सजी-धजी ढोल की बीट्स पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं।

Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Dec 18, 2022