एसएसपी इटावा बोले- जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों ने 24 करोड़ 90 लाख रुपए का गबन किया
बैंक के कर्मचारियों ने आपसी मिली भगत करके 24 करोड़ 90 लाख रुपए का गबन कर लिया। 2018 का मामला 2024 में पुलिस के पास पहुंचा। जिसमें इन 10 बैंक अधिकारियों व कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जिला सहकारी बैंक के कर्मचारियों ने 24 करोड़ 90 लाख रुपए का गबन किया है। यह मामला 2018 का है। जो 6 साल बाद पुलिस के सामने पहुंचा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने इस संबंध में जानकारी दी है।