11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इटावा
ओमप्रकाश राजभर ने यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने पर किया बड़ा ऐलान, कहा- कोई माई का लाल….
Play video

ओमप्रकाश राजभर ने यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने पर किया बड़ा ऐलान, कहा- कोई माई का लाल….

भाजपा पर अक्सर हमलावर रहने वाले यूपी सरकार के मंत्री व सुहेलदेव बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर रविवार को एक बार फिर भाजपा पर बरसते दिखे।
Google source verification

इटावा. भाजपा पर अक्सर हमलावर रहने वाले यूपी सरकार के मंत्री व सुहेलदेव बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर रविवार को एक बार फिर भाजपा पर बरसते दिखे। इटावा में एक समारोह में आए राजभर ने अपनी ही सरकार को आरक्षण में आरक्षण दिए जाने को लेकर अल्टीमेटम दे दिया है। आरक्षण का तीन हिस्सों में बंटवारा किया जाए, जिससे सभी को लाभ हो सके। यदि आरक्षण में बंटवारा न किया गया तो 24 फरवरी को वे बनारस में बड़ी बैठक कर के निर्णय लेंगे। ऐसी स्थिति में उनकी पार्टी अकेले यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। उन्होंने नया नारा दिया कि आरक्षण में बंटवारा न भई तो भाजपा गई।

ये भी पढ़ें- मायावती ने भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ दिया बड़ा बयान, चुनाव से पहले बसपा कार्यकर्ताओं-नेताओं को दिए यह निर्देश

अमित शाह ने नहीं पूरा किया वायदा-
यहां रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि आरक्षण में बंटवारा करने के लिए जो कमेटी बनाई गई थी उसकी रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में भी आरक्षण को पिछड़ा, अति पिछड़ा व महापिछड़ा तीन विभागों में विभाजित करने की रिपोर्ट दी गई है। इसके बाद भी प्रदेश सरकार आरक्षण का बंटवारा नहीं कर रही है। इसके चलते बड़े वर्ग को आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने से पहले भाजपा ने आरक्षण में बंटवारे की बात कही थी। इस मुद्दे पर वे शुरू से मुखर रहे हैं। मार्च, 2018 में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से उनकी बातचीत हुई थी और तब अमित शाह ने लोकसभा चुनाव से छह महीने पहले आरक्षण में बंटवारा करने का वायदा किया था। लेकिन अभी तक यह काम नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें- सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर चले लात-घूंसे, पूर्व सांसद की गाड़ी तोड़कर किया ये हाल, पुलिस फोर्स के फूले हाथ-पैर

भाजपा को सभी 80 सीटों पर चुनाव हराने का दमखम रखती है सुभासपा-

राजभर ने कहा कि वे इसे लेकर पूरे प्रदेश में अभियान चला रहे हैं। अभी भी समय है कि आरक्षण में बंटवारा कर दिया जाए। इसके लिए वह 24 फरवरी तक प्रतीक्षा करेंगे। यदि आरक्षण में बंटवारा न हुआ तो उनकी पार्टी भाजपा से अलग प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी भले ही चुनाव न जीते, लेकिन भाजपा को सभी 80 सीटों पर चुनाव हराने का दमखम रखती है। वे गरीबों की समस्याओें को लेकर लड़ रहे हैं और भाजपा सरकार में भी सुनवाई नहीं हो रही है। गरीबों के लिए यह संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सभी मानते हैं कि राजभर की बात सही है। यदि भाजपा को राजभर की बात गलत लगती है तो उन्हें मंत्रिमंडल से क्यों नहीं हटाया जाता।

कोई माई का लाल आज तक पैदा नहीं हुआ जो मुझे खरीदे-

यूपी सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया कि उनके खरीदने वाला कोई माई का लाल आज तक पैदा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कोई माई का लाल आज तक पैदा नहीं हुआ जो मुझे खरीद सके।