फैजाबाद ( अयोध्या ) धार्मिक नगरी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए आमरण अनशन पर बैठे तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर स्वामी परमहंस का आज श्रीराम अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल परीक्षण किया।मेडिकल परीक्षण में संत का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया है। मेडिकल टेस्ट के लिए ब्लड के सैंपल भी लिए गए हैं। आज श्रीराम अस्पताल से पहुंची डॉक्टरों की टीम ने संत का वजन ईसीजी किया जो नॉर्मल पाया गया। डॉक्टरों की टीम ने बताया कि समय-समय पर संत का स्वास्थ्य परीक्षण होता रहेगा।अयोध्या रामघाट स्थित तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर स्वामी परमहंस दास राम मंदिर निर्माण के लिए आमरण अनशन पर है और आज उनके आमरण अनशन का तीसरा दिन है।