26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फैजाबाद
एससी एसटी कानून को लेकर सरकार के विरोध में उतरे अयोध्या के संत
Play video

एससी एसटी कानून को लेकर सरकार के विरोध में उतरे अयोध्या के संत

संतों ने कहा केंद्र सरकार द्वारा पारित संशोधित एससी एसटी कानून को लाना गलत
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फैजाबाद

•

image

Satya Prakash

•

Updated: 7 Sep 2018, 7:56 PM IST

सत्य प्रकाश
अयोध्या : जहाँ सवर्ण वर्ग केंद्र सरकार के द्वारा पारित संशोधित दलित कानून एससी एसटी कानून के विरोध में उतर चुके हैं वहीँ अयोध्या के साधू संत भी सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं | देश की आबादी का एक बड़ा तबका इस कानून के खिलाफ लामबंद चुका हैं | वहीँ अयोध्या के संत भी अब देश की जनता के साथ हो कर सरकार खिलाफ मोर्चे खोलने जा रहे हैं. जिसके कारण 2019 चुनाव में भाजपा को बड़ा हानि हो सकता हैं.

इस मुद्दे पर जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य ने कहा कि ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’ केंद्र में बैठे सरकार की बुद्धि भ्रष्ट हो गई हैं जितना तत्परता इस कानून को लाने की हैं यही तत्परता राम मंदिर निर्माण कराने में दिखाई होती तो शायद आज अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण हो जाता. यह कानून देश के 20 प्रतिशत लोगो के हित में हैं | वहीँ 80 प्रतिशत जनता के खिलाफ इतना बड़ा कुचक्र रच कर केंद्र सरकार ने यह बता दिया हैं कि इनका प्रेम जनता के प्रति नहीं हैं. इस कानून से देश में सिर्फ लोगो को तोड़ने की नीति का कार्य किया जा रहा हैं जिसे देश की जनता बर्दास्त नहीं करेगी उन्होंने कहा वर्तमान सरकार में बैठे लोगो के ह्रदय में भगवान श्री राम के प्रति किसी तरह से कोई आस्था नहीं हैं अगर कोई आस्था होती हो एससी एसटी कानून की जगह राम मंदिर का कानून बनाते.