2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फैजाबाद
नवागत एसएसपी ने दिखाए तेवर सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज़र
Play video

नवागत एसएसपी ने दिखाए तेवर सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज़र

जनता की समस्याओं को निपटाने के लिए जिले के सभी बीटों पर चौपाल लगाई जाएगी और बीट पर सिपाही जाकर जनता की समस्याएं सुनेगा और उनसे संवाद करेगा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फैजाबाद

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 5 Sep 2018, 12:35 PM IST

फैजाबाद : जिले के नवागत एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने आज जिले में पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया।योगी सरकार ने अखिलेश कुमार चौरसिया को अयोध्या जैसे संवेदनशील स्थान पर तैनाती दी है। चार्ज लेने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए नवागत एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने कहा कि अयोध्या संवेदनशील स्थान है और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पूरी तरह से पालन करवाया जाएगा।इसके साथ ही शासन का जो भी निर्देश होगा उसका सख्ती से पालन करवाया जाएगा।

जनता की समस्याओं को निपटाने के लिए जिले के सभी बीटों पर चौपाल लगाई जाएगी और बीट पर सिपाही जाकर जनता की समस्याएं सुनेगा और उनसे संवाद करेगा

पुलिस के व्यवहार पर जवाब देते हुए एसएसपी ने कहा कि जिले में पुलिस का व्यवहार मित्रवत होगा और आचरण उच्च कोटि का।उन्होंने कहा कि विभाग में अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी ऐसे लोगों खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को निपटाने के लिए जिले के सभी बीटों पर चौपाल लगाई जाएगी और बीट पर सिपाही जाकर जनता की समस्याएं सुनेगा और उनसे संवाद करेगा। एसएसपी ने कहा कि पुलिस सोशल मीडिया पर भी उपलब्ध है जनता चाहे तो उस पर भी अपनी बात कह सकती है। फैजाबाद पहुंचे एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी का दर्शन भी किया और पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश भी दिए।