11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्रुखाबाद
सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं में हुआ जमकर बवाल, कई हुए घायल, पूर्व सांसद की तोड़ी गाड़ी
Play video

सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं में हुआ जमकर बवाल, कई हुए घायल, पूर्व सांसद की तोड़ी गाड़ी

फर्रुखाबाद डिस्ट्रिक कोआपरेटिव फतेहगढ़ में आयोजित हुई सामान्य निकाय की वार्षिक सभा में रविवार सुबहर जमकर बवाल हो गया.
Google source verification

फर्रुखाबाद. फर्रुखाबाद डिस्ट्रिक कोआपरेटिव फतेहगढ़ में आयोजित हुई सामान्य निकाय की वार्षिक सभा में रविवार सुबहर जमकर बवाल हो गया, जिसमें कई भाजपा और सपा समर्थक जख्मी हो गये| घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस फ़ोर्स मौके पर आ गया| घायलों को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल भेजा गया|

ये भी पढ़ें- आज के सबसे बड़े हादसे पर अखिलेश यादव ने जताया दुख, किया बहुत बड़ा ऐलान, सीएम योगी ने भी कहा यह

सपाई-भाजपाई भिड़े-

सामान्य निकाय की वार्षिक बैठक के दौरान बैंक परिसर में ही सभा की व्यवस्था की गयी थी, जिसमें बैंक कर्मी बैंक सदस्यों के पहचान पत्र देख कर रजिस्टर में नाम दर्ज कर रहे थे और उन्हें अंदर जाने की अनुमति दे रहे थे। उसी समय फतेहगढ़-फर्रुखाबाद थोक एवं फुटकर सहकारी उपभोक्ता भंडारण लिमिटेड रेटगंज की अध्यक्ष रीना कटियार के पति भाजपा नेता विमल कटियार ने आरोप लगाया कि केवल बीजेपी समर्थकों के ही पहचान पत्र मांगे जा रहे हैं| सपा से पूर्व सांसद व पूर्व अध्यक्ष फर्रुखाबाद डिस्ट्रिक कोआपरेटिव छोटे सिंह यादव के समर्थकों से कोई पहचान पत्र नहीं मांगे जा रहे हैं| उसी समय हंगामा होता देख भाजपा नगर अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान भी भाजपा नेताओं के साथ आ गये| देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गयी| मारपीट के दौरान जमकर एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गई, फर्नीचर आदि का भी इस दौरान हमले के लिए इस्तेमाल किया गया|

ये भी पढ़ें- बिहार रेल हादसे पर अखिलेश यादव ने जताया दुख, सीएम योगी ने भी कहा यह

सपा नेता की कार तोड़ी-

मारपीट के दौरान कन्नौज बैंक के सदस्य व सपा नेता दिगम्बर यादव के साथ ही भाजपा नगर अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान आदि घायल हो गये| भाजपा नेताओं की संख्या अधिक देख सपा से पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव व अन्य बैंक कर्मी बैंक के भीतर चले गये और ताला बंद कर दिया| यह आक्रोशित बीजेपी नेताओं ने छोटे सिंह यादव की बाहर खड़ी कार में पथराव कर दिया और उसमें तोड़-फोड़ की| कुछ ने बैंक का ताला तोड़ने की कोशिश भी की| विरोध करने पर सपा नेता दिगम्बर सिंह यादव व पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव ने उन्हें थप्पड़ मार दिया| जिसके बाद ईंट मारकर नगर अध्यक्ष का सिर फोड़ दिया गया| जिससे कार्यकर्ता आक्रोशित हो गये| वहीं दिगम्बर सिंह ने भाजपा नेताओं पर दबंगई कर व ईंट से सिर फोड़ने व तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है।