11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिरोजाबाद

दिवाली से पहले ग्राम प्रधान के खेत में कोई फोड़ गया पटाखा, फिर हुआ ये…

— थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव सरायनूरमहल का मामला, ग्राम प्रधान ने की पुलिस से शिकायत।

Google source verification

फिरोजाबाद। दिवाली से पहले ग्राम प्रधान के खेत में पटाखा फोड़ गया। जिसमें उनकी खेत पर रखी हजारों की करब जलकर राख हो गई। मामला थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव सरायनूरमहल का है। यहां के ग्राम प्रधान श्रीराम उपाध्याय के खेत पर करीब 15 बीघा बाजरा की करब रखी हुई थी। आरोप है कि सुबह अज्ञात लोगों ने करब में आग लगा दी। जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचे लेकिन जब तक वह जलकर राख हो चुकी थी। सूचना पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए लेकिन किसी ने नहीं बताया कि आग किसने लगाई। मामले को लेकर ग्राम प्रधान ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है।