Gonda News बहुचर्चित जमीन घोटाले में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है। एक आरोपी की जेल में तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई। वहीं एक अन्य आरोपी अधिवक्ता पुलिस ने जैसे ही पकड़ा अधिवक्ता शौच के बहाने शौचालय में गया। बाहर निकलने पर हालत बिगड़ने लगी जानिए पूरा मामला
बहुचर्चित जमीन घोटाले के आरोपी अधिवक्ता ने पुलिस हिरासत में बीते शुक्रवार को एसिड पी लिया था। उसके बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत खराब होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां से अधिवक्ता के स्वस्थ होने पर पुलिस ने डिस्चार्ज करा कर जेल भेज दिया। जेल में दोबारा तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान आज अधिवक्ता की मौत हो गई।
गोंडा जिले की धानेपुर थाना क्षेत्र के कस्बा बाबागंज श्रीनगर निवासी अधिवक्ता राजकुमार लाल श्रीवास्तव वर्तमान समय में गोंडा के गायत्रीपुरम में मकान बनाकर अपने पूरे परिवार के साथ रहते थे। इनके ऊपर आधा दर्जन से अधिक जालसाजी धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज है। रविवार को लखनऊ से स्वस्थ होने पर पुलिस ने वहां से डिस्चार्ज कराकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया। जेल में सोमवार की देर रात दोबारा तबीयत खराब होने पर अधिवक्ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान मंगलवार को अधिवक्ता ने अंतिम सांस लिया।
भारी संख्या में अधिवक्ता पहुंचे अस्पताल किया प्रदर्शन
अधिवक्ता के मौत की खबर कचहरी पहुंचते हड़कंप मच गया। भारी संख्या में अधिवक्ता जिला अस्पताल पहुंचे साथी की मौत से गुस्साए अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने प्रशासन से न्यायिक जांच कराने की मांग किया है। अधिवक्ता रवि प्रकाश पांडे ने कहां कि आज हमारे एक अधिवक्ता साथी हम लोगों के बीच में नहीं रहे। शासन ने उनके ऊपर कई मुकदमा दर्ज किया था। उसी के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया था। कहां पर लापरवाही हुई। उन्होंने कैसे एसिड पी लिया। यह जांच का विषय है। इसमें दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।