यूपीपीसीएस परीक्षा 2022 में एक पान वाले की बेटी ने डिप्टी कलेक्टर बन अपने माता पिता के साथ जिले का नाम रोशन किया है। अफसर बेटी को यह सफलता उसके दृढ़ संकल्प कठिन मेहनत और लगन का परिणाम है।
गोंडा शहर के जानकीनगर मोहल्ले की रहने वाली ज्योति चौरसिया ने डिप्टी कलेक्टर बन अपने माता पिता के साथ जिले का नाम रोशन कर दिया है। ज्योति ने यह साबित कर दिया। पद और प्रतिष्ठा पैसों से नहीं बल्कि अपनी मेहनत से मिलती है। ज्योति के पिता शहर के जलकल चौराहे पर पान की दुकान करते हैं। ज्योति वर्ष 2015 से सिविल सेवा सर्विसेज की तैयारी कर रही है। ज्योति ने अपने मेहनत और विश्वास के बल पर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार परिश्रम करती रही। उन्हें पूरा विश्वास था कि सफलता उन्हें एक दिन जरूर मिलेगी।
ज्योति बोली पहली बार दिया मेंस परीक्षा
ज्योति बताती हैं कि पीसीएस परीक्षा 2022 में उन्हें 21 वी रैंक मिली है। एसडीएम पद पर उनका चयन हो गया है। स्नातक तक की परीक्षा गोंडा से पास करने के बाद वह पीसीएस की तैयारी करने लगी। कहां कि तैयारी के लिए उनका सफर काफी लंबा रहा है। इसके लिए वह अपने माता पिता को धन्यवाद देती हैं। और कहती हैं। इतने लंबे समय तक उन्होंने मेरे ऊपर विश्वास और इंतजार किया। इतनी लंबी यात्रा में माता-पिता ने हमारा हमेशा हौसला बढ़ाया। कभी हमें रुकने नहीं दिया। हमने कभी पीसीएस मेंस की परीक्षा नहीं दिया। पीसीएस प्री परीक्षा में हमारा एक और दो नंबर से रुक जाता था। पहली बार हमारा मेंस में हुआ और इंटरव्यू देकर मैं एसडीएम बन गई। इनके घर से लेकर सोशल मीडिया तक ज्योति चौरसिया को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।