MP News: आम आदमी पार्टी ग्वालियर शहर में सेवा एवं संघर्ष अभियान चलाएगी। आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं ग्वालियर चंबल संभाग के प्रभारी रोहित गुप्ता ने कहा, ग्वालियर-चंबल संभाग में पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर संवाद करेंगे और समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराएंगे। यदि व्यवस्थाएं नहीं सुधरतीं तो आंदोलन और धरना-प्रदर्शन भी किए जाएंगे। पार्टी सफाई अभियान चलाएगी और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जनता को हकीकत से रुबरू कराएगी।