2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाथरस
इस तरह किसानोंं की खून-पसीने की कमाई ‘लूटते’ हैं लेखपाल, देखें वीडियो
Play video

इस तरह किसानोंं की खून-पसीने की कमाई ‘लूटते’ हैं लेखपाल, देखें वीडियो

लेखपाल ने एक प्रमाण पत्र बनाने के एवज में किसान से दो हजार रुपए रिश्वत ली है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

Mukesh Kumar

•

Updated: 25 Apr 2018, 3:31 PM IST

हाथरस। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हाथरस तहसील के एक लेखपाल द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो सामने आया है। लेखपाल ने एक किसान से दो हजार रुपए घूस ली। पीड़ित किसान ने इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद इसे वायरल कर दिया।


पीड़ित किसान शंकर सिंह जमीन का हिस्सा प्रमाण पत्र लेने के लिए कई दिनों से तहसील परिसर के चक्कर लगा रहा था। किसान के अनुसार, क्षेत्रीय लेखपाल भानु प्रकाश ने पहले तो प्रमाण पत्र बनाने से मना कर दिया और कहा, तुम बहुत सभी की शिकायत करते हो। किसान के काफी कहने पर लेखपाल ने प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर दो हजार रुपए मांगे। मजबूरी में किसान को रिश्वत देनी पड़ी, लेकिन उसने इसका वीडियो बना लिया।


किसान का कहना है कि वो पहले भी भ्रष्टाचार की शिकायत कर चुका है, लेकिन अधिकारी सबूत मांगते हैं। इसलिए उसने इस बार लेखपाल द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो ही बना लिया। किसान का कहना है कि यह वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी लेखपाल उसे देख लेने की धमकी दे रहा है।

 

बड़ी खबरें

View All

हाथरस

उत्तर प्रदेश