29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राशिफल

आज का वीडियो राशिफल : मेष से लेकर मीन तक बुधवार का दिन किस राशि के लिए रहेगा खास, देखें यहां

आज 09 दिसंबर 2020 को बुधवार wednesday का दिन...

Google source verification

आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि ( 03:17 PM तक फिर दशमी ) व दिन बुधवार ( 09 December 2020, wednesday ) का है। इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र ( 12:33 PM तक फिर हस्त ) रहेगा।

आज का राशिफल : Today Rashifal – 09 December 2020, wednesday…

1. मेष राशि – पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। पारिवारिक कलेश रहेगा। कोई बड़े लाभ कि उम्मीद है।

2. वृषभ राशि – मित्रों का साथ मिलेगा। उन्नति के अवसर हैं। सभी काम सिद्ध होंगे। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सुखद यात्रा हो सकेगी।

3. मिथुन राशि – जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। आर्थिक संकट दूर होगा स्वास्थ में सुधार होगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं।

4. कर्क राशि – स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। भवन भूमि के मामले यथावत रहेंगे। आत्मविश्वास से कार्य करने पर वांछित प्रगति के योग हैं।

5. सिंह राशि – विवाह बाधा दूर होगी। आर्थिक लाभ हो सकता है। नौकरी के प्रलोभन में नहीं रहें। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। यात्रा सुखमय रहेगी।

6. कन्या राशि – मौज मस्ती में समय बीतेगा। माता का स्वास्थ कमजोर रहेगा। वाणी पर संयम रखें।

7. तुला राशि – कर्ज सम्बंधित मामले आसानी से निपटेंगे। परिजनों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी।

8. वृश्चिक राशि – आप के कार्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। नौकरी में बदलाव सम्भव है। कार्य स्थिति में सुधार की संभावना है। पारिवारिक चिंता रह सकती है।

9. धनु राशि – अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है, सतर्क रहें। कार्य विस्तार होगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंध घनिष्ठ होंगे। भाइयो से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है।

10. मकर राशि – प्रेम प्रसंग से दूर ही रहे तो अच्छा होगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान होगा।

11. कुम्भ राशि – संतान की उन्नति में बाधा आ सकती है। दोस्तों का साथ मिलेगा। आर्थिक कष्ट रहेगा।

12. मीन राशि – व्यापार, नौकरी की चिंता रहेगी। भागदौड़ अधिक होने से थकान रहेगी। शत्रुओं द्वारा बाधाएं उत्पन्न की जा सकती हैं। पारिवारिक क्लेश होगा।