21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राशिफल
आज का वीडियो राशिफल : आज गुरुवार को किसकी चमकाएंगी किस्मत , देखें यहां
Play video
Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Videos / आज का वीडियो राशिफल : आज गुरुवार को किसकी चमकाएंगी किस्मत , देखें यहां

आज का वीडियो राशिफल : आज गुरुवार को किसकी चमकाएंगी किस्मत , देखें यहां

आज श्री हरी विष्णु और माता सरस्वती की पूजा का विशेष दिन...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 21 Jan 2021, 9:15 AM IST

आज साल 2021 की तारीख 21 जनवरी को बृहस्पतिवार Thursday का दिन है। बृहस्पति को देवताओं का गुरु यानि देवगुरु भी कहा जाता है। इसी कारन इस दिन को गुरुवार भी कहते हैं। ज्योतिष में गुरु यानि बृहस्पति को विद्या का देवता माना जाता है। इनका रंग पीला व रत्न पुखराज है। इस दिन के कारक देव स्वयं भगवान श्री हरी विष्णु हैं। इसके अलावा विद्या का दिन होने के कारण इस दिन विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा का भी विधान है।

आज अष्टमी 03:50 PM तक उसके बाद नवमी रहेगी।

आज का राशिफल : Today Rashifal – 21 january 2021, Thursday…

1. मेष राशि – अविवाहित लोग प्रेमी को समय देंगे। पति-पत्नी के बीच प्यार रहेगा।

2. वृषभ राशि – आज आपको धन लाभ होने के योग बनते नजर आ रहे है। आज आप जो भी कार्य करे अपने दिमाग से सोच समझ कर करे दिल की कम सुने तो अच्छा रहेगा।

3. मिथुन राशि – आज पूरा प्रयास करें कि दूसरा व्यक्ति वही समझे जो आप कहना चाह रहे हैं। सूर्यदेव को जल अर्पित करने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

4. कर्क राशि – जो लोग व्यापारिक संपत्ति खरीदने या इसमें निवेश करने का मन बना रहे हैं उनकी राह में कुछ अड़चनें आ सकती है, इसलिए अच्छा होगा कि आप इस योजना को थोड़े दिन के लिए टाल दें।

5. सिंह राशि – प्रत्येक विषय में आज सावधानीपूर्वक व्यवहार करना पडे़गा। वाणी पर तथा क्रोध पर संयम रखने से अनिष्ट दूर कर सकेंगे।

6. कन्या राशि – आज थोड़ा सुस्ती महसूस कर सकते हैं। आराम आपके लिए उत्तम भी है। आज प्यार-यार के चक्कर को छोड़ केवल आराम करें। घर में पौधा लगाने से मन को शांति मिलेगी।

//?feature=oembed

7. तुला राशि – आज कोई दुर्घटना हो सकती है जिसकी वजह से चोट लगने के संकेत हैं, लेकिन घबराइये मत आप हर बड़ी मुश्किल से बच सकते हैं।

8. वृश्चिक राशि – सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कार्य की शुरुआत में परेशानी आ सकती है। आज आपको आर्थिक लाभ होगा लेकिन शारीरिक कठिनाइयां देखने को मिल सकती है।

9. धनु राशि – व्यापार को किसी दूसरे राज्य में फैलाने के कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा हैं। पक्षियों को दाना डालने से आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

10. मकर राशि – आज झटपट लाभ उठाने की बजाय धीरे धीरे लेकिन निश्चित होने वाले लाभ का विकल्प चुनिए और, इसी आधार पर कोई बढ़िया निवेश चुनिए।

11. कुंभ राशि – आज अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखने की कोशिश करें। अपने मनमौजी बर्ताव पर काबू रखें, क्योंकि यह आपकी दोस्ती को बर्बाद कर सकता है।

12. मीन राशि – इस राशि के बच्चें अगर ज्यादा मेहनत करेंगे तो भविष्य में सफलता अवश्य मिलेगी। लक्ष्मी जी के आगे घी का दीपक जलाने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगी।