2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राशिफल

Saturday Horoscope video: आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा ? यहां देखें

आज देवी माता काली, शनिदेव, हनुमानजी, भैरव की पूजा का विशेष दिन...

Google source verification

आज साल 2021 में अप्रैल की 24 तारीख को शनिवार saturday का दिन है। ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता माना जाता है। शरीर में यह नाभि और हड्डियां तो वहीं कुंडली में दुःख के कारक माने गए हैं। इनका रंग काला व रत्न नीलम है। इस दिन के कारक देव स्वयं शनिदेव हैं। वहीं इस दिन देवी माता काली, हनुमानजी और भैरव जी की पूजा का भी विधान है।

Daily Horoscope: आज द्वादशी तिथि 07:17 PM तक उसके बाद त्रयोदशी..

1. मेष राशिफल – मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा। वाहन क्रय करने का मन होगा।

2. वृषभ राशिफल – संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे।

3. मिथुन राशिफल – बहनों से विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

4. कर्क राशिफल – भाइयो के साथ सम्बन्ध अच्छे होंगे। पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे।

5. सिंह राशिफल – ससुराल पक्ष से कोई खुश खबर मिल सकती है। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे।

//?feature=oembed

6. कन्या राशिफल – आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है।कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी।

7. तुला राशिफल – मित्रों के सहयोग के बीच संतान के कार्यों से नाराज होंगे। परिजनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी।

8. वृश्चिक राशिफल – धार्मिक कार्यो में सहभागिता करेंगे। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा।

9. धनु राशिफल – पदोन्नती के योग हैं। परिजनों के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

10. मकर राशिफल – शांति से समय व्यतीत करें। लेकिन सतर्क भी रहें क्योकि आज आप के साथ धोखा भी हो सकता है ।

11. कुंभ राशिफल – संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। बीमारी में पैसा लगेगा।

12. मीन राशिफल – जीवनसाथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती है। कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है।