6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हॉट ऑन वेब

लहंगे में स्पोर्ट शूज पहनने को ले कर ट्रोल हुईं कैटरीना कैफ, लोगों ने कहा बुड्ढ़ी दुल्हन

कैटरीना नहीं संभाल पा रही थीं लहंगा, असिस्टेंट्स ने की मदद

Google source verification

image

Soma Roy

Sep 15, 2019

नई दिल्ली। बॉलीवुड दीवा कैटरीना कैफ यूं तो अपने हुस्न के जलवे से सबको घायल करती रहती हैं। मगर उनके रीसेंट फोटोशूट के वीडियोज ने उन्हें ट्रोलर्स का शिकार बना दिया है। दरअसल कैटरीना के नए वीडियो में वह हरे रंग के लहंगे पर सफेद रंग के स्पोर्टस शूज पहने नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं लहंगे के भारी होने के चलते कैटरीना को चलने में दिक्कत आ रही थी। ऐसे में उनके अस्स्टिेंट कैट का लहंगा पकड़े हुए चलते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को लेकर पब्लिक कैटरीना को जमकर ट्रोल कर रही है। कई लोगों ने तो उन्हें बुड्ढ़ी दुल्हन तक कहा। बता दें कि कैटरीना का ये वीडियो उनके फोटोशूट का है। जिसमें वो ट्रैडिशनल अवतार में नजर आएंगी।