6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर

VIDEO : एक विचार के लिए काम करते हैं कार्यकर्ता, कोई नाराजगी नहीं : केंद्रीय मंत्री तोमर

भाजपा मप्र में चुनाव के लिए तैयार है। कार्यकर्ता बूथ सशक्तीकरण की प्रक्रिया में लगे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं में नाराजगी का प्रश्न ही नहीं उठता, क्योंकि सभी एक विचार के लिए मिलकर कार्य करते हैं। ग्रामीण व नगर की बैठकें इसी का हिस्सा हैं।

Google source verification

इंदौर

image

Lavin Owhal

Apr 09, 2023

इंदौर. भाजपा मप्र में चुनाव के लिए तैयार है। कार्यकर्ता बूथ सशक्तीकरण की प्रक्रिया में लगे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं में नाराजगी का प्रश्न ही नहीं उठता, क्योंकि सभी एक विचार के लिए मिलकर कार्य करते हैं। ग्रामीण व नगर की बैठकें इसी का हिस्सा हैं।

यह बात इंदौर आए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नगर व ग्रामीण भाजपा के पूर्व पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद कही। असंतुष्ट नेताओं से चर्चा करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम इस बात के पक्षधर हैं कि नेशन फर्स्ट, पार्टी सेकंड और फिर हम खुद के बारे में सोचें। व्यावहारिक परेशानी आती है, लेकिन हमें अच्छे सुझावों को समाहित करते हुए आगे बढ़ना है। किसे महत्व देना और किसे नहीं, यह पार्टी तय करती है। तोमर ने भाजपा कार्यालय में पूर्व पदाधिकारियों व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक ली।

एक होटल में भाजपा जिला इंदौर ग्रामीण की बैठक में तोमर ने पूर्व जनप्रतिनिधियों से कहा कि आज हमारा संगठन जिस ऊंचाई पर है, उसमें आप सभी का योगदान है। विरोधी विचारधाराएं एकजुट हैं, ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। बैठक में मंत्री उषा ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, पूर्व विधायक मनोज पटेल आदि मौजूद थे। नगर भाजपा की बैठक में तोमर ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की मुख्य ताकत है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, नगर प्रभारी तेज बहादुर सिंह चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूसिंह रघुवंशी, गोपीकृष्ण नेमा, मेघराज जैन, गोविंद मालू आदि नेता उपस्थित रहे। तोमर ट्रेन से दिल्ली रवाना हो ग्रए।