2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जबलपुर
Video : पाकिस्तान के रवैए बोलीं सारा खान, अब शायद पाकिस्तानी सीरियल में न करूं काम
Play video

Video : पाकिस्तान के रवैए बोलीं सारा खान, अब शायद पाकिस्तानी सीरियल में न करूं काम

मशहूर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने पत्रिका से की विशेष बातचीत
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Nupur Nupur

•

Updated: 1 Mar 2019, 12:01 AM IST

जबलपुर. हमारे सोल्जर्स, प्रोटेक्टर्स के साथ जो हुआ है, उसे देखते हुए अब शायद पाकिस्तानी सीरियल में काम न करूं। यह बात मशहूर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने पत्रिका प्लस से विशेष बातचीत में कही। सारा खान ने कहा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को इन सब मामलों से दूर रखा जाना चाहिए, लेकिन जब हमारे देश की बात आती है। तो मैं पहले भारतीय हूं। मेरा खून भारत का है। भले ही मैंने पाकिस्तानी सीरियल में काम किया था और वहां मैंने बहुत अच्छा काम किया है, लेकिन अब शायद पाकिस्तानी सीरियल न करूं।

सारा खान संस्कारधानी में सुरिंदर गुजराल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने शहर पहुंची थीं। सारा ने बताया कि वे पहले भी जबलपुर आ चुकी हैं। वे भोपाल से बिलॉन्ग करती हैं, इसलिए मध्यप्रदेश उनके दिल के करीब है। उनका कहना है कि शहर के लोग और यहां का फूड उन्हें पसंद आया।

शॉर्ट फिल्म और सॉन्ग पर फोकस
सारा ने बताया कि अब वे सॉन्ग, शॉर्ट फिल्म और सीरीज पर फोकस कर रही हैं। इससे पहले ब्लैक हार्ट सॉन्ग कर चुकी हैं। बहुत जल्द हश नाम का सॉन्ग रिलीज होना वाला है। सारा ने बताया कि हाल में वे शॉर्ट मूवी शूट करके आई हैं। अंकित गेरा के साथ मिलकर शॉर्ट फिल्म, सीरीज एंड सॉग्न्स कर रही हैं।

वेब सीरीज कंटेंट को रोकना मुश्किल
वेब सारीज पर सेंसरशिप को लेकर सारा कहती हैं कि सेंसर कौन-कौन सी साइट्स बैन करेंगे। जिसे जिसकी जो चाह है, वह देखेगा। इसे रोकना मुश्किल है। मोबाइल पर्सनल चीज है, जिसे जो देखना है, वह देखे और नहीं देखना वो न देखे।

स्पेशियलिटी के साथ आगे बढ़ें
युवाओं के लिए सारा ने कहा कि कोई काम मुश्किल नहीं है। इसके लिए पॉजिटिव थॉट्स होना चाहिए। पहले हमें यह पता होना चाहिए कि आप क्या कर सकते हैं। हर कोई एक्टिंग में न घुसने की कोशिश करें। अपनी स्पेशियलिटी को आगे बढ़ाए।

परफॉर्मेंस दे सकूं, ऐसा रोल चुनती हूं
सारा ने पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों ही तरह के रोल किए हैं। उनका है कि रोल चाहे जैसा भी, वह परफॉर्मेंस के हिसाब से चुनती हैं। वे परफॉर्मेंस बेस रोल को बेहतर मानती हैं। सारा सपना बाबुल का विदाई, प्रीत से बंधी ये डोरी राम मिलाए जोड़ी, ससुराल सिमर का, भाग्य लक्ष्मी समेत अन्य कई सीरियल में काम कर चुकी हैं।