Video: बस्तर की लाइफ लाइन कहे जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर पड़ने वाले केशकाल घाट की बद से बदत्तर स्थिति को देखते हुए एक बार फिर जल आंदोलन की तैयारी में कांग्रेस लगी हुई है। इसकी तैयारी एवं कार्ययोजना को तैयार करने गुरुवार की दोपहर केशकाल के टाटामारी में जिलेभर के कांग्रेस पदाधिकारी एकत्रित हुए। (Video) इसके साथ ही आंदोलन की रूपरेखा तैयार की बैठक में शामिल पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी इस सड़क का कायाकल्प नहीं हो पा रहा है, जिसे लेकर 24 सितंबर से जन आंदोलन कांग्रेस करने वाली है।
यह भी पढ़ें: CG Flood Video: छत्तीसगढ़ में बारिश के बाद बाढ़ बनी आफत, शिवनाथ नदी का रौद्र रूप देख प्रशासन अलर्ट…
Video: राजधानी रायपुर को बस्तर से सीधे जोड़ने वाली एक मात्र सड़कमार्ग बस्तर की लाइफ लाइन केशकाल घाट की जर्जर स्थिति को देख आम जनता को हो रही परेशानियों को लेकर कांग्रेस पार्टी अब मैदान मे उतरने की योजना बना ली है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी क़े निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। (Video) जिसमें केशकाल नगर पंचायत, विश्रामपुरी मार्ग क़े जर्जर स्थिति को देखते हुए 24 सितंबर दिन मंगलवार को एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन जनआंदोलन की रणनीती तैयार की गयी।