26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
jaipur news: धूमधाम से मनाई इंदिरा गांधीनगर ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र की 10वीं वर्षगांठ
Play video

jaipur news: धूमधाम से मनाई इंदिरा गांधीनगर ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र की 10वीं वर्षगांठ

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय इंदिरा गांधीनगर की 10वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस मौके केक काट कर कैंडल लाइटिंग की गई।
Google source verification

जयपुर. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय इंदिरा गांधीनगर की 10वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस मौके केक काट कर कैंडल लाइटिंग की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता जयपुर सबजोन इंचार्ज राजयोगिनी बीके पूनम दीदी ने कहा कि जिस प्रकार संतुलित आहार से शरीर स्वस्थ और निरोगी बनता है, उसी प्रकार ध्यान से बुद्धि स्थिर और मन शक्तिशाली बनता है। ध्यान से आत्मा के सात गुण ज्ञान, सुख, शांति, प्रेम, आनंद, पवित्रता और शक्ति का विकास होता है। उन्होंने कहा कि स्वयं का कल्याण करने एवं स्वपरिवर्तन लाने के लिए प्रतिदिन आधा घंटा राजयोग ध्यान अवश्य करना चाहिए।

बतौर अतिथि स्थानीय पार्षद छोटूराम मीणा ने कहा कि संस्था की जनकल्याण सेवाएं सराहनीय है। अच्छे विचारों को अपनाने से ही स्वयं में परिवर्तन आएगा। बीके सुशीला दीदी ने केंद्र के कार्यों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में विशिष्ट कमल अपार्टमेंट सेवा केन्द्र की संचालिका बीके निर्मला दीदी, सोडाला सेवा केन्द्र संचालिका बीके स्नेहा दीदी समेत जयपुर शहर के अलग-अलग सेवा केन्द्रों की 21 ब्रह्माकुमारी बहनें मौजूद रही। समारोह में अतिथियों और सभी 21 ब्रह्मकुमारियों का केंद्र की ओर से सम्मान किया गया। बीके सुनीता दीदी ने सेवा केन्द्र के सभी भाई-बहनों को वर्षगांठ की बधाई और शुभकामनाएं दी।