28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर का 58वां वार्षिकोत्सव: गाजे-बाजे से निकली कांवड़-कलश यात्रा
Play video

चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर का 58वां वार्षिकोत्सव: गाजे-बाजे से निकली कांवड़-कलश यात्रा

चमत्कारेश्वर मंदिर सार्वजनिक सेवा समिति की ओर से झोटवाड़ा रोड स्थित चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर का 58वां वार्षिकोत्सव गुरुवार को मनाया जाएगा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Devendra Singh

•

Updated: 28 Aug 2024, 2:59 PM IST

जयपुर. चमत्कारेश्वर मंदिर सार्वजनिक सेवा समिति की ओर से झोटवाड़ा रोड स्थित चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर का 58वां वार्षिकोत्सव गुरुवार को मनाया जाएगा। सुबह 12:15 बजे से 131 किलो दूध से बाबा का अभिषेक किया जाएगा। अभिजीत मुहूर्त में रुद्र पाठ होंगे। शाम को 1101 दीपकों से महाआरती होगी। समिति के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य महेन्द्र कुमार खंडेलवाल ने बताया कि इस मौके पर फूल बंगला झांकी, श्याम बाबा की झांकी, अर्धनारीश्वर झांकी, बर्फ की गुफा में अमरनाथ व नागेश्वर ज्योतिर्लिंग की शृंगारित झांकी सजाई जाएगी। शाम को भजन संध्या में पूरी रात गायक कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। इससे पूर्व आज सुबह कलश-कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। 151 कांवड़ियों व 551 महिलाओं की कांवड़-कलश यात्रा करणी माता मंदिर से रवाना हुई। यहां से विभिन्न मार्गों से होते हुए चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यहां कलश व कांवड़ के जल से महादेवजी का अभिषेक किया गया। शाम 7:30 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ होंगे। समिति के मुख्य सलाहकार हरीश शर्मा, समिति अध्यक्ष रविन्द्र सिंह यादव, महासचिव विमल अग्रवाल ने यात्रा का स्वागत किया।