20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

ABVP : आरएएस साक्षात्कार में अधिक अंक दिए जाने की सीबीआई जांच की मांग

एबीवीपी ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन

Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Jul 23, 2021



जयपुर, 23 जुलाई
आरएएस साक्षात्कार (RAS Interview) में शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा (Minister of State for Education Govind Singh Dotasara) के परिजनों को आरएएस टॉपर्स (RAS Toppers) से अधिक अंक दिए जाने के विरोध में शुक्रवार को एबीवीपी (ABVP) ने मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। प्रदेश मंत्री होशियार मीणा ने आरोप लगाया कि कि शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा (Minister of State for Education Govind Singh Dotasara)ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने रिश्तेदारों को आरएएस साक्षात्कार में अधिक अंक दिलाकर आम अभ्यर्थियों के साथ अन्याय किया है। इस पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए, जिससे आम अभ्यर्थियों को उनका हक मिल सके। प्रदर्शन के माध्यम से एबीवीपी ने विधायक कृष्णा पूनिया के पति वीरेंद्र पूनिया को राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद (Rajasthan State Sports Council) में मुख्य कोच के पद पर नियुक्ति दिए जाने का विरोध भी किया है। एबीवीपी वीरेंद्र पूनिया की नियुक्ति को अर्जुन अवॉर्डी बजरंग लाल ताखर जैसी प्रतिभा के साथ खिलवाड़ बताया है।