Chandra Grahan 2023 : आश्विन शुक्ल पूर्णिमा यानी शरद पूर्णिमा पर आज मध्यरात्रि में खंडग्रास चंद्रग्रहण 2023 रहेगा। मध्यरात्रि बाद रात 1:05 बजे से चंद्रग्रहण शुरू होगा, जो 2.23 बजे तक रहेगा। ग्रहण की अवधि 1 घंटा 18 मिनट रहेगी। ग्रहण का सूतक शाम 4 बजकर 5 मिनट से ही शुरू हो जाएगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. रवि शर्मा ने बताया कि 33 साल बाद आश्विन शुक्ल शरद पूर्णिमा पर मध्यरात्रि में खंडग्रास चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse 2023)रहेगा। यह ग्रहण भारत के संपूर्ण भू-भाग में दिखाई देगा। ग्रहण मध्यरात्रि बाद रात 1:05 बजे से शुरू होकर 2.23 बजे तक रहेगा। ग्रहण के मध्यकाल में चंद्रमा की रोशनी 13 प्रतिशत कम हो जाएगी, इस बीच चंद्रमा ग्रहण युक्त नजर आएगा। इस ग्रहण का सूतक आज शाम 4:05 मिनट से प्रारम्भ होगा।