7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
छोटीकाशी के प्रसिद्ध मंदिरों में इस तरह मनाया गया रक्षाबंधन पर्व – देखें वीडियो रिपोर्ट
Play video

छोटीकाशी के प्रसिद्ध मंदिरों में इस तरह मनाया गया रक्षाबंधन पर्व – देखें वीडियो रिपोर्ट

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Aug 27, 2018

जयपुर.

छोटीकाशी के मंदिरों में रक्षाबंधन पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। आराध्य देव गोविंददेवजी मंदिर में श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी को रक्षा सूत्र अर्पित किए। इससे पूर्व मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी और प्रबंधक मानस गोस्वामी ने ठाकुरजी और राधाजी की कलाई पर सुनहरी कलाबूत की राखी बांधी। यह राखियां सभी शालिग्रामजी और सखियों को भी बांधी गई। इन राखियों से पूर्व फूल और मोली की राखी बांधी गई। इसके बाद भक्तों ने राखियां भेंट की। रक्षाबंधन पर ठाकुजी ने सुनहरी पारचे की पोशाक धारण कर भक्तों को दर्शन दिए। गोविंददेवजी मंदिर की ओर से पूर्व राजपरिवार के सदस्यों के लिए राखियां भेजी गई। भगवान को लड्डू, मठरी और कचोरी का भोग लगाया गया। वहीं जन्माष्टमी कार्यक्रम के तहत गोविंद देवजी मंदिर में सुबह श्रीराम सत्संग मंडल तथा शाम को शिव सत्संग मंडल के कलाकारों ने संकीर्तन किया। वहीं शहर के अक्षयपात्र मंदिर, अक्षरधाम मंदिर, इस्कॉन मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों ने भगवान को राखी अर्पण की। सुबह से लेकर शाम तक मंदिरों में भक्तों की भीड भी नजर आई। इसके अलावा बड़ी चौपड़ स्थित लक्ष्मी नारायण बायजी मंदिर, पानों का दरीबा स्थित सरस निकुंज आदि मंदिरों में भी रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया।

 

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़