
Jaipur Flood : बुधवार शाम जयपुर में बाढ़ जैसी स्थिति: सड़कें जलमग्न, वीडियो देखें जयपुर में बुधवार शाम को हुई भारी बारिश (Heavy Rain) ने शहर में अफरा-तफरी मचा दी। दो घंटे तक मूसलाधार बारिश (Jaipur Flood) के बाद, शहर के छोटे-बड़े नाले उफान पर आ गए, जिससे सड़कों पर पानी भर गया। रात 12 बजे तक सभी प्रमुख सड़कों पर लंबा जाम लग गया। शाम 6 बजे शुरू हुई बारिश रात 8 बजे तक जारी रही, जिसके कारण गाड़ियां नावों की तरह तैरती नजर आईं। बारिश के दौरान ऑफिस से निकलने वाले लोगों को घर पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।