26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
गायत्री परिवार ने जलाई अश्लीलता की होली, निकाली रैली, व्यसन मुक्त बनने का दिया संदेश
Play video

गायत्री परिवार ने जलाई अश्लीलता की होली, निकाली रैली, व्यसन मुक्त बनने का दिया संदेश

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से गुरुवार सुबह मानसरोवर के सिटी पार्क से किरण पथ स्थित गायत्री वेदना निवारण केंद्र तक अश्लीलता निवारण रैली निकाली गई।
Google source verification

जयपुर. अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से गुरुवार सुबह मानसरोवर के सिटी पार्क से किरण पथ स्थित गायत्री वेदना निवारण केंद्र तक अश्लीलता निवारण रैली निकाली गई। सौ से अधिक गायत्री परिजनों ने हाथ में नशा मुक्ति और अश्लीलता निवारण से जुड़े नारे लिखी तख्ती थाम रखी थी। लोग नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। बीडी, सिगरेट, गुटखा, शराब के प्रतीक बने दानवों की स्वरूप झांकी आकर्षण का केंद्र रही। नशे के दानवों ने हर तरह के नशों से दूर रहने की प्रेरणा दी। प्रज्ञा गीतों और नारों के साथ रैली किरण पथ स्थित गायत्री वेदना निवारण केंद्र पहुंची। यहां जयकारों के साथ अश्लील साहित्य और नशे की सामग्री का दहन किया गया। इसके बाद फूलों की होली भी खेली गई।