30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Video देखें— चिकित्सा मंत्री ने कहा बीड़ी—तम्बाकू से नहीं होता कैंसर

World Cancer Day 2022: राजस्थान के चिकित्सा मंत्री का गैर जिम्मेदाराना बयान विश्व कैंसर दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री का गैर जिम्मेदाराना बयान कहा— तम्बाकू—बीड़ी से नहीं होता कैंसर परसादी लाल मीणा ने कहा कि अन्य कारणों से होता है कैंसर

Google source verification

जयपुर

image

Tasneem Khan

Feb 04, 2022

World Cancer Day 2022:

विश्व कैंसर दिवस के मौके पर राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ा अजीबोगरीब बयान दिया है। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा का कहना है कि तंबाकू—बीड़ी से कैंसर नहीं होता। उन्होंने कहा कि गांवों में बरसों से तंबाकू का सेवन करने वाले लोग कैंसर की बीमारी से ग्रसित नहीं होते और 100 साल का जीवन जीते हैं। वे कहते हैं कि कैंसर अन्य कारणों की वजह से होता है। जबकि दुनियाभर के विशेषज्ञ मानते हैं कि कैंसर मरीजों में 40 फ़ीसदी कारण जो है, वह तंबाकू होता है और इतने ही प्रतिशत मरीजों की मौत का कारण भी तंबाकू का लगातार सेवन होता है। हैरत की बात यही है कि स्वास्थ्य मंत्री के इस बयान से पहले उनके साथ कॉन्फ्रेंस में भाग ले रहे कैंसर विशेषज्ञ अपने प्रजेंटेशन में बता चुके थे कि तम्बाकू के कारण बड़ी संख्या में मुंह का कैंसर हो रहा है और पुरुषों में ऐसा कैंसर पहले नंबर पर आता है। बता दें कि विश्व कैंसर दिवस पर स्वास्थ्य भवन में आयोजित राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता मंत्री परसादी लाल मीणा कर रहे थे।

जिला अस्पतालों में होगा उपचार
इस दौरान चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने अधिकारियों को सभी जिला अस्पतालों में स्थित कैंसर केयर यूनिट में कैंसर की प्रभावी स्क्रीनिंग और जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कैंसर की जल्द पहचान और उपचार के लिए पंचायत स्तर तक कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। कैंसर के इलाज के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना का भी दायरा बढ़ाया गया है, ताकि जरूरतमंद लोगों को कैंसर का निशुल्क उपचार मिल सके।