29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

डेयरी बूथ के लिए इंटव्यू शुरू, घर के पास मिलेगा दूध-दही

Nagar Nigam Jaipur: हैरिटेज नगर निगम क्षेत्र में 455 नए डेयरी बूथों को लेकर पात्र अभ्यर्थियों का आज से साक्षात्कार शुरू हुआ। निगम प्रशासन ने इसके लिए 4 पैनल तैयार किए है।

Google source verification

जयपुर। हैरिटेज नगर निगम क्षेत्र में 455 नए डेयरी बूथों को लेकर पात्र अभ्यर्थियों का आज से साक्षात्कार शुरू हुआ। निगम प्रशासन ने इसके लिए 4 पैनल तैयार किए है। पहले दिन 280 अभ्यर्थियों केा साक्षात्कार के लिए बुलाया है। साक्षात्कार चार दिन यानी 4 अगस्त तक लिए जाएंगे, जो रोजाना सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक लिए जाएंगे। इसके बाद साक्षात्कार में सफल आवेदकों को डेयरी बूथ का आवंटन किया जाएगा।

हैरिटेज नगर निगम प्रशासन ने डेयरी बूथों के लिए साक्षात्कार के लिए 972 लोगों को चिह्नित किया है। निगम राजस्व उपायुक्त सरोज ढाका ने बताया कि साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेज के साथ निगम मुख्यालय में बुलाया गया है। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, जनआधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, बेरोजगारी प्रमाण पत्र, भूतर्पूव सैनिक प्रमाण पत्र, आय का स्व घोषणा प्रमाण पत्र, विकलांगता प्रमाण पत्र के साथ दो पासपोर्ट साइज की फोटो लाने के लिए कहा गया है।