27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
IMD ALERT उदयपुर में भारी बारिश, राजस्थान में कई जगह होगी बरसात
Play video

IMD ALERT उदयपुर में भारी बारिश, राजस्थान में कई जगह होगी बरसात

IMD ALERT उदयपुर में भारी बारिश, राजस्थान में कई जगह होगी बरसात
Google source verification

मौसम विभाग ने उदयपुर संभाग में कहीं कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार आज से ही 3 अक्टूबर तक उदयपुर संभाग के कुछ स्थानों पर भारी बरसात का पूर्वानुमान है वहीं जयपुर सहित प्रदेश के कुछ अन्य संभागों में भी बरसात होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। जयपुर में आज से ही 4 अक्टूबर तक मेघगर्जन के साथ बरसात हो सकती है। वहीं 3 अक्टूबर तक कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जयपुर, अजमेर और जोधपुर संभागों में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने आज से 2 अक्टूबर तक राज्य के अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, करौली,प्रतापगढ़,राजसमंद, सलूंबर सहित प्रदेश के कई जिलों में कहीं कहीं मेघगर्जन या वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है।

पारा पहुंचा 40 के पास

राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रविवार को भी भीषण गर्मी रही। बढ़ते तापमान और गर्मी से लोग काफी परेशान रहे। राजस्थान में पारा एक बार फिर 40 के आसपास जा पहुंचा है। राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर का अधिकतम तापमान रविवार को 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। बीकानेर के अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा। फलोदी का अधिकतम तापमान 38.8, चूरू और लूणकरणसर का 38.5, श्रीगंगानगर का 38.1 रहा। 36 डिग्री से अधिक तापमान वाले जिलों में भी कई स्थान शामिल हैं। प्रदेश में करीब 10 स्थानों पर तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है।

दिन-रात का बढ़ रहा तापमान

न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है। प्रदेश में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान बीकानेर का 27.5 रहा वहीं जयपुर और फलोदी का मिनीमम टेंप्रेचर 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं प्रदेश में ज्यादातर स्थानों का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री से ज्यादा या इसके आसपास ही रहा। ऐसे में स्पष्ट है कि प्रदेश से मानसून भले ही विदा ले चुका हो लेकिन गर्मी लौट रही है। तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है वो भी रात और दिन दोनों के ही तापमान बढ़ रहे हैं ऐसे में प्रदेश के लोगों को इस समय भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। जयपुर का अधिकतम तापमान जहां 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं न्यूनतम तापमान यहां 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आज जयपुर में अधिकतम तापमान 37 तक रहने और इसके बाद इसमें हल्की गिरावट की संभावन जताई है। न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री से कुछ कम पर जा सकता है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़