26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
MandirmainChori : केशोरायपाटन के आड़ा बालाजी मंदिर में चोरी, दान पात्र तोड़ा
Play video

MandirmainChori : केशोरायपाटन के आड़ा बालाजी मंदिर में चोरी, दान पात्र तोड़ा

जयपुर

image

Mohan Murari

Jul 10, 2024

– मंदिर में चोरी होने पर स्थानीय लोगों में रोष

जयपुर। प्रदेश में इन दिनों चोरों के हौंसले बुलंद हैं। आए दिन वे अपनी गतिवि​धियों को अंजाम दे रहे हैं। लगता है चोरों में अब भगवान का भी भय समाप्त हो गया है, तभी तो वे मंदिरों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। बीती रात चोरों ने बूंदी जिले के केशोरायपाटन में आड़ा बालाजी मंदिर को निशाना बनाया और मंदिर की दान पात्र को तोड़ कर नकदी व अन्य सामान को ले गए। चोरी का पता सवेरे लोगों को लगा तो रोष व्याप्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बूंदी जिले के केशोरायपाटन​िस्थतआड़ा बालाजी मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और मंदिर में रखे दान पात्र का ताला तोड़ दिया। चोर दान पात्र में रखी नकदी व अन्य सामान ले गए। चोरी का पता सवेरे मंदिर खुलने पर पता चला। इस पर पुजारी ने लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने मंदिर में चोरी होने पर रोष जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। लोगों ने चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।