31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
MNIT sports tournament का आगाज
Play video

MNIT sports tournament का आगाज

एमएनआईटी जयपुर (MNIT jaipur) में गुरुवार को एम.एन.आई.टी खेलकूद प्रतियोगिता (MNIT sports tournament) का आगाज हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से 18 टीमों के 800 खिलाडिय़ों का स्वागत किया गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rakhi Hajela

•

Updated: 23 Mar 2023, 8:01 PM IST

एमएनआईटी जयपुर में गुरुवार को एम.एन.आई.टी खेलकूद प्रतियोगिता (MNIT sports tournament) का आगाज हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से 18 टीमों के 800 खिलाडिय़ों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बास्केटबॉल के अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी रामकुमार गहलावत का संस्थान निदेशक की उपस्थिति में तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
अतिथियों व आमंत्रित खिलाडिय़ों के स्वागत सम्बोधन मेे संस्थान के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. महेश कुमार जाट ने खेलकूद प्रतियोगिता के इतिहास को बताकर तीन दिन होने वाले कार्यक्रमों से अवगत करवाया। संस्थान निदेशक प्रो. एन. पी. पाढ़ी ने अपने अध्यक्षीय सम्भाषण में एक विद्यार्थी के जीवन में खेल के महत्व को बताते हुए संस्थान में उपलब्ध खेल सुविधाओं के बारे में बताया और संस्थान में आए हुए खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दीं। संस्थान के खेलकूद विभाग के कर्मचारी बलबीर सिंह को वल्र्ड स्टे्रंथ लिफ्ंिटग चैंपियनशिप काठमांडू में कांस्य पदक जीतने पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि रामकुमार गहलावत ने बताया कि उनका पूरा परिवार बास्केटबॉल खेल के प्रति समर्पित है और खेल ने उन्हें जीवन में ऊचाईयों पर पहुंचाया साथ ही खिलाडिय़ों को सलाह दी कि जीवन में खेलकूद को अवश्य शामिल करें, जिससे कोविड जैसी बीमारियों से लड़ा जा सके। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम अध्यक्ष संस्थान निदेशक व खेलकूद अधिकारियों के साथ प्रतियोगिता को शुरू करने की घोषणा की।