6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
नेताजी की खातिरदारी, महापौर पकड़े खड़े रहे जावड़ेकर की प्लेट …
Play video

नेताजी की खातिरदारी, महापौर पकड़े खड़े रहे जावड़ेकर की प्लेट …

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Nov 02, 2018

जयपुर। सरकारों और जनप्रतिनिधियों से उम्मीद की जाती है कि वे जनता के लिए मुस्तैद रहें, लेकिन मौजूदा हालात इसके उलट है। सत्ता सुख भोग रहे राजनेता खुद हाथ पर हाथ धरे आराम से खड़े रहते हैं और जनता को अपनी सेवा में लगा लेते हैं। राजनेता शासक की तो जनता याचक की मुद्रा में खड़ी रहती है। कुछ ऐसा ही वाकया आज राजधानी जयपुर में भाजपा के बूथ सम्पर्क अभियान की शुरुआत के दौरान देखने को मिला। शहर के आराध्य श्री गोविंददेव जी मंदिर पूजा-अर्चना के साथ अभियान का शुभारंभ कर लौटते वक्त राजस्थान भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर के सम्मान में एक जगह चाय-पान का आयोजन रखा गया। इस दौरान उन्हें चाय के साथ पोहा परोसा गया। चित्र में आप देख सकते हैं कि एक व्यक्ति पोहे की प्लेट लेकर आता है और कुछ देर तक खड़ा रहता है। ‘किस्मत चमकाने’ की दौड़ में शहर के महापौर अशोक लाहोटी भी पीछे नहीं रहते और तुरंत पोहे की प्लेट उस व्यक्ति से हथिया लेते हैं। लेकिन जैसे ही उन्हें प्रेस की मौजूदगी का अहसास होता है, तुरंत वे प्लेट पर से हाथ खींच लेते हैं।