Nimbark Sant Baba Shuk Devdas Ashram Nayla जयपुर। निम्बार्क संत बाबा शुकदेवदास का आठ दिवसीय अष्टम् मधुर स्मृति महोत्सव बुधवार को नायला स्थित आश्रम में ध्वज पूजन व कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। Nimbark Sant Baba Shuk Devdas आश्रम में प्रतिदिन भागवत कथा, गीतापाठ, रासलीला तथा भजन संध्या सहित कई अनुष्ठान होंगे।
प्रवक्ता डॉ. कमलेश शर्मा ने बताया कि वेद मंत्रोच्चार व युगल महामन्त्र का उच्चारण करते हुए कलश यात्रा निकाली गई। महन्त सर्वेश्वर शरण दास के सान्निध्य में कलश यात्रा नायला स्थित आश्रम पहुंची। महोत्सव का समापन 29 मार्च काे संत सेवा व भण्डारे के साथ होगा।