9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
हमराह में जुटा शहर: किया योग और लगाए ठहाके, हर उम्र के लोगों ने ​हासिल किया नया अनुभव
Play video

हमराह में जुटा शहर: किया योग और लगाए ठहाके, हर उम्र के लोगों ने ​हासिल किया नया अनुभव

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Google source verification

जयपुर

image

Abdul Bari

Oct 21, 2018

जयपुर।

गुलाबी नगर वासियों के लिए रविवार की सुबह कुछ खास रही। राजस्थान पत्रिका की ओर से मानसरोवर स्थित लैंड स्केप पार्क में सुबह 6 से 8.30 बजे तक हमराह कार्यक्रम हुआ। द्रव्यवती नदी के किनारे पहली बार लोगों के लिए इस तरह का आयोजन हुआ। इसमें शहरवासियों ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत योगा क्लास से हुई और समापन से पहले हास्य गुरु नवरतनमल बडजात्या और सुशीला बडजात्या ने सभी को हंसाया। चिकित्सा शिविर में लोगों ने जांचे भी कराईं।

इस दौरान जयपुरवासियों ने पारंपरिक खेलों के साथ ही खुद को सेहतमंद बनाए रखने के लिए कई गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम में हर उम्र और वर्ग के लोगों ने स्वास्थ्य, मस्ती और मनोरंजन के साथ जीवन का नया अनुभव प्राप्त किया। पत्रिका के इस हमराह कार्यक्रम में एक ही जगह पर कई संगठन, कलाकार, बच्चों और कई प्रतिभाओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। योग कलाकारों ने योग के बारे में जानकारी दी।

किया जागरुक
कार्यक्रम में लोगों को विधानसभा चुनावों में अधिक से अधिक मतदान और सही प्रत्याशी के चयन के लिए भी जागरूक किया गया। लोगों ने कार्यक्रम को काफी सराहा। लोगों का कहना था कि आज की व्यस्त जिंदगी में खुद को हरदम फिट रहना काफी महत्वपूर्ण है। इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। ऐसे कार्यक्रम से लोगों को खुद को स्वस्थ रखने के प्रति भी जागरूकता पैदा होती है। हमराह में हंसी के ठहाकों के साथ ही कई तरह के पारंपरिक खेल भी हुए। स्टेज पर, कविता, योग के जरिए भी लोगों ने अपना हुनर दिखाया। कई कलाकारों को इससे मंच भी मिला। कार्यक्रम में कई विकास समितियां, हास्य क्लब, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी शामिल हुए।