1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
Play video

सचिन पायलट मना रहे 41वां जन्मदिन, बधाई देने प्रदेश भर से पहुंच रहे कार्यकर्ता

पीसीसी कार्यालय में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़, प्रदेशाध्यक्ष को बधाई देने की मची होड़
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Mridula Sharma

•

Updated: 7 Sep 2018, 12:21 PM IST

जयपुर. राजस्थान के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक और इंडियन यूथ आइकन माने जाने वाले पॉलिटिशियन सचिन पायलट शुक्रवार को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पायलट को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वालों का सुबह से ही उनके निवास पर तांता लगा हुआ था। पार्टी नेता और कार्यकर्ता उनकी दीर्घायु के लिए कई तरह के आयोजन भी कर रहे हैं। निवास से पायलट पीसीसी कार्यालय पहुंचे तो वहां पहले से ही प्रदेश भर के कार्यकर्ता उन्हें बधाई देने के लिए मौजूद थे। कार्यकर्ताओं में पायलट को बधाई देने की होड़ मची हुई थी। इस दौरान कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की भी हुई।

 

साल 2002 में अपने पिता राजेश पायलट के जन्मदिन 10 फ रवरी को सचिन कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर एक बड़ी किसान सभा का आयोजन भी किया गया था। 13 मई 2004 को पायलट चौदहवीं लोकसभा के लिए दौसा सीट से चुने गए जिसमें उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 1.2 लाख मतों से हराया। 26 साल की उम्र में वे भारतीय सांसद बनने वाले सबसे युवा नेता थे।