26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
Police Action : मांढण थाना पुलिस की कार्रवाई : अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Play video

Police Action : मांढण थाना पुलिस की कार्रवाई : अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए मांढण थाना पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Mar 30, 2025

– एक अवैध देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद

जयपुर। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए मांढण थाना पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर दबिश

जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के आदेशानुसार एएसपी शालिनी राज के निर्देशन व वृताधिकारी वृत बहरोड कृर्तिका यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी रामकिशोर शर्मा के नेतृत्व में ईलाका थाना मांढण में अवैध हथियार रखने वाले बदमाशो को चिन्हित कर कार्यवाही किये जाने बाबत थाना स्तर पर एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने इलाके में अवैध हथियारों पर कड़ी नजर रखी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी धीरज पुत्र हनुमान यादव (25वर्ष ) निवासी हुडिया खुर्द, पुलिस थाना मांढण के पास अवैध हथियार है। बिना समय गंवाए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा और मौके से अवैध देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे गहन पूछताछ जारी है।

हो सकते हैं बड़े खुलासे

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ में अन्य अपराधों और अपराधियों की जानकारी मिलने की संभावना है। यह भी जांच की जा रही है कि उसे हथियार कहां से मिले और किस उद्देश्य से वह इन्हें रखे हुए था।

पुलिस का अपराधियों को कड़ा संदेश

जिले में लगातार हो रही कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों में हड़कंपमच गया है। पुलिस का कहना है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।