26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
PoliceAction : बहरोड़ थाना पुलिस की कार्रवाई: मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार
Play video

PoliceAction : बहरोड़ थाना पुलिस की कार्रवाई: मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

कोटपूतली-बहरोड़ जिले की बहरोड़ थाना पुलिस ने बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।
Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Mar 03, 2025

– आरोपी से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद

जयपुर। कोटपूतली-बहरोड़ जिले की बहरोड़ थाना पुलिस ने बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

चोरी की वारदात का विवरण

पीड़ित योगेश कुमार गुर्जर निवासी आलनपुर, थाना बानसूर ने 19 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका छोटा भाई भूपसिंह 18 फरवरी को बहरोड़ के मुख्य चौराहे पर स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार के पास मोटरसाइकिल खड़ी कर अंदर गया था। जब वह 10-15 मिनट बाद लौटा तो बाइक गायब थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोरी गई बाइक स्प्लेंडर प्लस (आरजे 02वाईएस0892) थी। इस पर पुलिस थाना बहरोड़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

तकनीकी जांच और पुलिस कार्रवाई

जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमराना शालिनी राज एवं पुलिस उपाधीक्षकबहरोड़ कृतिका यादव के निर्देशन में थानाधिकारी विक्रांत शर्मा के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी संजीव उर्फ मलखान पुत्र धारासिंह यादव(47वर्ष ) निवासी भानीवालों का कुआं, दहमी, थाना बहरोड़ को जिला अस्पताल बहरोड़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर दो चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है।चोरी की वारदात का पर्दाफाश करने में कांस्टेबल ओमप्रकाश व कांस्टेबल शीशराम की विशेष भूमिका रही।

अन्य वारदातों का भी खुलासा संभव

गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है, जिससे अन्य चोरी की वारदातों के खुलासे की भी संभावना जताई जा रही है।