3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में अलसुबह रिमझिम बारिश, उमस व पसीने से तरबतर हुए लोग

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा है। बीते ​दिनों पड़ रही तीखी गर्मी से अब राहत मिलने की उम्मीद है। आज अल सुबह राजधानी जयपुर को बारिश की बूंदों ने ​भिगोया, इससे लोगों को हल्की ठंडक महसूस हुई।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jun 16, 2025

– तीखी गर्मी के बाद फिर बदला मौसम का मिजाज

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा है। बीते ​दिनोंपड़ रही तीखी गर्मी से अब राहत मिलने की उम्मीद है। आज अल सुबह राजधानी जयपुर को बारिश की बूंदों ने ​भिगोया, इससे लोगों को हल्की ठंडक महसूस हुई। आज सुबह भी धूप-छांव की ​िस्थति रही। कभी बादल आ रहे हैं तो कभी हल्की धूप ​दिखाई दे रही थी। मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह भरतपुर​ जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 36 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर-भरतपुर में आज बारिश का अलर्ट है। धौलपुर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 38 डिग्री तक रहने की संभावना है। दौसा जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​​धिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। जयुपर में आज हल्की बारिश होने की संभावना है। अजमेर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 ​डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौडगढ़ जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 36 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर में आज बारिश होने की संभावना है। बीकानेर ​जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर में आज बादल छाए रहेंगे व बारिश होने की संभावना है।