26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
Rajasthan Weather : चैत्र नवरात्र के पहले दिन जयपुर में मौसम का ​मिजाज ठंडा, गर्मी के तेवर नरम
Play video

Rajasthan Weather : चैत्र नवरात्र के पहले दिन जयपुर में मौसम का ​मिजाज ठंडा, गर्मी के तेवर नरम

आज से चैत्र नवरात्र शुरू हो गए हैं। चैत्र नवरात्र के पहले दिन ही गर्मी के तेवर नरम दिखाई दिए। इससे लोगों को प्रदेश में पड़ रही तेज गर्मी से राहत मिली। वहीं आज सवेरे राजधानी जयपुर में मौसम साफ नजर आया और आमजन को गर्मी से राहत मिली।
Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Mar 30, 2025

– प​श्चिमी विक्षोभ के चलते बादलवाही से गर्मी से राहत

जयपुर। आज से चैत्र नवरात्र शुरू हो गए हैं। चैत्र नवरात्र के पहले दिन ही गर्मी के तेवर नरम दिखाई दिए। इससे लोगों को प्रदेश में पड़ रही तेज गर्मी से राहत मिली। वहीं आज सवेरे राजधानी जयपुर में मौसम साफ नजर आया और आमजन को गर्मी से राहत मिली। आज सवेरे राजधानी जयपुर में धूप निकली, लेकिन तापमान कम रहने से गर्मी तेवर नर्म रहे। आज सवेरे गुलाबी नगर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा। साथ ही बादलवाही की वजह से हल्की बारिश होने की भी मौसम विभाग ने संभावना जताई है। वहीं प्रदेश में भी गर्मी से आमजन को राहत​ मिली हुई है। आज सवेरे भरतपुर संभाग के भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री से​ल्सियस रहा। वहीं प​श्चिमी राजस्थान में भी गर्मी से राहत मिली और यहां भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सरहदी जिलों श्रीगंगानगर, बीकानेर और हनुमानगढ़ में भी तापमान में कमी दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार, प​श्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के तापमान में गिरावट आई है। जैसे ही विक्षेाभ का असर समाप्त होगा, गर्मी के तेवर फिर से तीखे होंगे। आमजन को तेज गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। आज सवेरे राजधानी जयपुर में अ​धिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है।