13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : वेलेंटाइन डे पर गुलाबी नगर जयपुर में आज सवेरे गुलाबी ठंडक

राजधानी जयपुर में वेलेंटाइन डे पर आज सवेरे गुलाबी ठंडक नजर आई। हालांकि राजधानी जयपुर में आज सवेरे तेज धूप ​खिली। धूप निकलने के साथ ही सर्दी के तेवर नरम नजर आए। वहीं तापमान चढ़ने से मौसम में गर्माहट महसूस हुई। ऐसा ही हाल लगभग पूरे प्रदेश में नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम शुष्क रहने से मौसम में गर्माहट बढ़ रही है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Feb 14, 2025

– आज सवेरे राजधानी में गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए लोग

– जयपुर में आज सवेरे तापमान रहा 15 डिग्री से​ल्सियस

जयपुर। राजधानी जयपुर में वेलेंटाइन डे पर आज सवेरे गुलाबी ठंडक नजर आई। हालांकि राजधानी जयपुर में आज सवेरे तेज धूप ​खिली। धूप निकलने के साथ ही सर्दी के तेवर नरम नजर आए। वहीं तापमान चढ़ने से मौसम में गर्माहट महसूस हुई। ऐसा ही हाल लगभग पूरे प्रदेश में नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम शुष्क रहने से मौसम में गर्माहट बढ़ रही है। उत्तरी हवाओं का जोर कमजोर होने व पुरवाई हवाओं के चलते अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी और मौसम में गर्मी महसूस होगी।

मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे राजधानी जयपुर में तापमान 15 डिग्री से​ल्सियसरेकॉर्ड किया गया। इसलिए अलसुबह हल्की सर्दी महसूस हुई। जैसे ही धूप निकली, सर्दी के तेवर धीरे-धीरे कम होते चले गए। दिन में सूर्य की तीखी किरणों से लोग परेशान नजर आए।

विक्षोभ के असर से बरसेंगे मेघ

मौसम विज्ञानियों की मानें तो अगले 28 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन के तापमान में एक दो डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। वहीं इसके बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। प्रदेश में आगामी 15 से 17 के आसपास एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 16 फरवरी को प्रदेश के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

कई शहरों में रात में पारा औसत से कम

प्रदेश के 17 शहरों में बीती रात पारा औसत से कम दर्ज हुआ। सीकर जिले के फतेहपुर कस्बा माउंटआबू से भी ज्यादा सर्द रहा। लूणकरणसर 7.5, संगरिया 8, अंता बारां 8.4, चूरू 8.2, दौसा 7.4, करौली 7.3, सीकर 8.4, पिलानी 8.6, भीलवाड़ा 9.0, चित्तौड़गढ़ 8.8 और नागौर में 8.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।