26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
Rajasthan Weather : गुलाबी नगर में आज सवेरे से बारिश का दौर, तापमान में गिरावट से मौसम में ठंडक बढ़ी
Play video

Rajasthan Weather : गुलाबी नगर में आज सवेरे से बारिश का दौर, तापमान में गिरावट से मौसम में ठंडक बढ़ी

राजधानी जयपुर पर आज सवेरे से इंद्रदेव मेहरबान हैं। प​श्चिमी विक्षोभ के चलते गुलाबी नगर में आज सवेरे से ही बारिश का दौर जारी है। वहीं बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है।
Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Mar 20, 2026

– आज अलसुबह से जयपुर में हो रही रुक-रुक बारिश

जयपुर। राजधानी जयपुर पर आज सवेरे से इंद्रदेव मेहरबान हैं। प​श्चिमी विक्षोभ के चलते गुलाबी नगर में आज सवेरे से ही बारिश का दौर जारी है। वहीं बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के पूर्वी संभाग, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, मेवाड़ अंचल, रेगिस्तानी जिलों और सरहदी जिलों में आज कई स्थानों पर बारिश का मौसम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। करौली जिले में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर​ जिले में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। नागौर जिले में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं प​श्चिमी रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के पूर्वी संभाग के जिलों, ढूंढाड़ अंचल के जिलों, अजमेर रीजन में और शेखावाटी क्षेत्र में बारिश हो रही है।