26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
Rajasthan Weather : जयपुर में आज सवेरे धूप ​खिली, हल्का सर्द रहा मौसम का मिजाज
Play video

Rajasthan Weather : जयपुर में आज सवेरे धूप ​खिली, हल्का सर्द रहा मौसम का मिजाज

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज सर्द-गर्म नजर आ रहा है। कभी लोगों को गर्मी महसूस हो रही है तो कभी सर्दी। राजधानी जयपुर में आज अलसुबह मौसम गर्म नजर आया। इसके बाद सूर्य निकलते ही मौसम सर्द नजर आया। हालांकि जैसे-जैसे सूर्य की तपिश बढ़ी, मौसम में लोगों को गर्माहट महसूस हुई।
Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Mar 03, 2025

– गुलाबी नगर में सर्द-गर्म मौसम का दौर

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज सर्द-गर्म नजर आ रहा है। कभी लोगों को गर्मी महसूस हो रही है तो कभी सर्दी। राजधानी जयपुर में आज अलसुबह मौसम गर्म नजर आया। इसके बाद सूर्य निकलते ही मौसम सर्द नजर आया। हालांकि जैसे-जैसे सूर्य की तपिश बढ़ी, मौसम में लोगों को गर्माहट महसूस हुई। ऐसा ही मौसम कमोबेश पूरे प्रदेश में नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम में अब धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे राजधानी जयपुर में मौसम साफ रहा। धूप ​खिलने से लोगों को गर्मी महसूस हुई। आज सवेरे गुलाबी नगर जयपुर का तापमान 18 डिग्री से​ल्सियसरेकॉर्ड किया गया। आज अ​धिकतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है।

आगामी दिनों में मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो दिन मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। 5 मार्च से उत्तरी हवाएं चलने की संभावना है। जिससे रात के तापमान में थोड़ी गिरावट होगी और सुबह-शाम की ठंडक बढ़ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने अगले 24 घंटे में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना से इनकार किया है। 4-5 मार्च से उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।