– आज राजधानी जयपुर में दिन का पारा 41 डिग्री रहने की संभावना
जयपुर। आज राजधानी जयपुर में मौसम एक बार फिर करवट लेगा। आज पारा चढ़ने से मौसम में गर्माहट बढ़ेगी। वहीं आज सवेरे से मौसम में धूप-छांव की िस्थति रहने से सवेरे गर्मी के तेवर नरम रहे। इसके बाद जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मौसम का मिजाज गर्म होता गया। गुलाबी नगर में आज सवेरे से ही बादलों की वजह से मौसम नरम रहा। आज राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। प्रदेश के सभी संभागों में आज प्रचंड गर्मी का दौर रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तो अधिकतम तापमान कल के मुकाबले आज थोड़ा ज्यादा 42 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तो अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। करौली में आज न्यूनतम पारा 26 डिग्री तो अधिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं दौसा जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तो अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं अजमेर जिले में आज न्यूनतम पारा 28 डिग्री तो अधिकतम आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तो अधिकतम तापमान आज दिन में 41 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम पारा 27 डिग्री तो अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं झीलों की नगरी उदयपुर में आज न्यूनतम पारा 26 डिग्री तो अधिकतम पारा 39 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो बाड़मेर में आज न्यूनतम पारा 26 डिग्री तो अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर में आज न्यूनतम पारा 27 डिग्री तो अधिकतम दिन में आज 43 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर में आज न्यूनतम पारा 28 डिग्री तो दिन में अधिकतम तापमान आज 43 डिग्री रहने की संभावना है। पाली जिले में आज न्यूनतम पारा 28 डिग्री तो दिन में अधिकतम आज 43 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्र रहा, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। वहीं दिन में आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तो अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में आज दिन में लू चलने की संभावना है। इसके असर से गर्मी में इजाफा हो सकता है। राजधानी जयपुर में आज दिन में मौसम गर्म रहेगा। आज जयपुर में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तो अधिकतम तापमान आज दिन में 41 डिग्री रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में कल के मुकाबले आज तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इससे मौसम का मिजाज आज गुलाबी नगर में गर्म रहेगा और तीखी गर्मी पड़ सकती है।