– आज गुलाबी नगर में मौसम का मिजाज गर्म
जयपुर। राजधानी जयपुर में मौसम का मिजाज दो दिन के ब्रेक के बाद फिर से गर्म होने लगा है। आज सवेरे से शहर में धूप के तीखे तेवर दिखाई दिए। इससे आमजन को सुबह से कड़ी धूप का सामना करना पड़ा। सुबह से आज गर्मी के तीखे तेवर दिखाई दे रहे हैं। दिन में आज धूप के चलते गर्मी के तेवर और कड़े होंगे। ऐसी ही िस्थति प्रदेश के सभी जिलों में दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा और दिन में अधिकतम तापमान आज 38 दिन रहने की संभावना है। इसी प्रकार राजस्थान के पूर्वी जिले भरतपुर में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। दिन में अधिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा दिन में अधिकतम तापमान आज 40 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। करौली जिले में न्यूनतम तापमान आज 23 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। दिन में अधिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहा। अजमेर जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। हिल स्टेशन माउंट आबू में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा। रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। जैसममेर में न्यूनतम 24 तो अधिकतम 41 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तो अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा। श्रीगंगानगर जिले में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा। चूरू जिले में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 40 डिग्री रहने की संभावना है। शेखावटी अंचल के सीकर जिले में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। दिन में अधिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे गर्म हो रहा है। 25 अप्रेल के बाद गर्मी के तेवर तीखे होंगे और तेज गर्मी का दौर शुरू होगा।