26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
Rajasthan Weather : जयपुर में आज सवेरे मौसम साफ, हल्की सर्दी का अहसास
Play video

Rajasthan Weather : जयपुर में आज सवेरे मौसम साफ, हल्की सर्दी का अहसास

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में अब सर्दी के तेवर धीरे-धीरे कमजोर होने लगे हैं। बसंत ऋतु के बाद हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है। हाड़कंपाने वाली सर्दी से लोगों को राहत मिली है। वहीं प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भी सर्दी का अहसास अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। वहीं सरहदी जिलों में सर्दी के तीखे तेवर कमजोर पड़ने लगे हैं।
Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Feb 11, 2025

– बसंत ऋतु में हल्की सर्दी से मौसम हुआ सुहाना

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में अब सर्दी के तेवर धीरे-धीरे कमजोर होने लगे हैं। बसंत ऋतु के बाद हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है। हाड़कंपाने वाली सर्दी से लोगों को राहत मिली है। वहीं प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भी सर्दी का अहसास अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। वहीं सरहदी जिलों में सर्दी के तीखे तेवर कमजोर पड़ने लगे हैं। वहीं प​श्चिमी जिलों में तापमान बढ़ने से अब लोगों को हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने व कोई बड़ा बदलाव नहीं होने से अब सर्दी के तेवर नरम ही रहने की संभावना है।

चल रही पुरवाई हवा

प्रदेश में उत्तरी हवाओं से सर्दी का अहसास हो रहा था। अब हवा के पैटर्न में बदलाव से सर्दी के तेवर नरम पड़ने लगे हैं। वर्तमान में प्रदेश में पुरवाई हवाएं चल रही हैं। इससे सर्दी अब धीरे-धीरे कम होने लगी है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में लोगों को हल्की सर्दी का अहसास हुआ। राजधानी जयपुर में तापमान 14 डिग्री से​ल्सियसरेकॉर्ड किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य जिलों में भी देखने को मिला।

दिन गर्म, रात ठंडी

प्रदेश के मौसम में आ रहे बदलाव से ज्यादातर इलाकों में धूप की तपिश फिर से महसूस होने पर लोग दिन में गर्म कपड़ों से दूरी बनाने लगे हैं। पुरवाई हवा थमने के साथ ही दिन के पारे में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि रात में अब भी गलन जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों तक लगातार तापमान में बढ़त जारी रहेगी। रात के पारे में भी धीरे-धीरे उछाल देखने को मिलेगा। अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

गुलाबी नगर में आज भी आं​शिक बादल

राजधानी जयपुर में पिछले कई दिनों से चल रही तेज रफ्तार पछुआ हवाएं बीते 24 घंटे में सुस्त पड़ गई हैं। इसके असर से दिन में धूप की तपिश महसूस हुई और पारे में उछाल भी देखने को मिला। वहीं रात में पारा 3 डिग्री तक उछलकर 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शहर में आज फिर बादलों का डेरा रहने की संभावना है।